తెలుగు | Epaper

PM Modi : परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी का मार्गदर्शन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
PM Modi : परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी का मार्गदर्शन

छात्रों को दिया करियर और स्टार्टअप का मंत्र

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के करियर से जुड़े अहम सवालों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई और पैशन के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए और स्टार्टअप की शुरुआत किस तरह की जा सकती है।

पैशन बनाम पढ़ाई

दोनों में संतुलन ही सफलता की कुंजी- पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि केवल पैशन या केवल पढ़ाई को चुनना जरूरी नहीं है। अगर छात्र अपनी पढ़ाई को मजबूत आधार बनाकर अपने पैशन को दिशा देते हैं, तो सफलता के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे जल्दबाजी में फैसले न लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने 9 फरवरी 2026 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Exams) के दूसरे सत्र में छात्रों से संवाद किया. उन्होंने परीक्षा की चुनौतियों, स्टार्टअप शुरू करने की कोई उम्र सीमा न होने और जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया. पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ाई और जुनून को जोड़ने का उपाय बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 फरवरी 2026 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे सेशन के दौरान छात्रों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों के बच्चों से बातचीत की. इसके साथ ही उनकी परीक्षा में आने वाली समस्याओं और परेशानियों को भी सुना. साथ ही साथ पीएम मोदी ने बच्चों को इन परेशानियों से दूर होने का उपाय बताया है. परीक्षा पे चर्चा का पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कई सालों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ के ज़रिए क्लास 10 से 12 तक के स्टूडेंट्स से बातचीत कर रहा हूं. मैं उनसे सीखने के लिए बात करता हूं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के स्टूडेंट्स की एनर्जी और उनकी क्यूरोसिटी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।

इस बार परीक्षा पे चर्चा कुछ अलग

पीएम मोदी ने छात्रों से बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा के इस महत्वपूर्ण एडिशन में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. इस बार परीक्षा पे चर्चा कुछ अलग है, कुछ खास है।

बहुत सारे छात्रों ने मुझे ये सुझाव भेजा था कि देश के अलग अलग हिस्सों में भी परीक्षा पे चर्चा होनी चाहिए. तो इस बार मैंने देश के अलग अलग हिस्सों में भी छात्रों के साथ बैठकर परीक्षा पे चर्चा की।

कब शुरू करते सकते हैं अपना स्टार्टअप

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जब भी मैं लोगों से मिलता हूं, तो वे स्टार्टअप के बारे में बात करते हैं. सबसे पहले, आपको पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ स्टार्टअप टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हैं. अगर आपके दोस्त अलग-अलग फील्ड में एक्सपर्ट हैं, तो आप उनके साथ एक छोटा स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

अन्य पढ़े: ISRO- चंद्रयान-4 मिशन में बड़ी सफलता, इसरो ने ढूंढी सुरक्षित लैंडिंग साइट

जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बच्चों को बताया कि जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है. ये इंस्पिरेशन में सोने पर सुहागा का काम करता है. अगर अनुशासन ही नहीं है, तो कितना ही इंस्पिरेशन हो, वो बोझ बन जाता है, निराशा पैदा करता है।

आगे कहा कि पढ़ाई और अपने पैशन को अलग-अलग न समझें. उदाहरण के लिए, अगर आपको आर्ट में दिलचस्पी है और आप साइंस का कोई टॉपिक पढ़ रहे हैं, तो आप उससे जुड़ी कोई तस्वीर बनाना शुरू कर सकते हैं. इस तरह, आप दोनों की प्रैक्टिस कर पाएंगे।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870