పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Dhaka- बांग्लादेश में पीएम शपथ समारोह आज, ओम बिरला भारत की ओर से होंगे शामिल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 17, 2026 • 8:25 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ढाका,। बांग्लादेश के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद तारिक रहमान (Tariq Rehman) मंगलवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सत्ता में वापसी होगी। 60 वर्षीय रहमान पहली बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और वे पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

अंतरिम शासन का अंत

छात्र आंदोलनों और राजनीतिक संकट के बाद 5 अगस्त 2024 को अवामी लीग (Awami League) की सरकार अपदस्थ हुई थी। इसके बाद पहला आम चुनाव कराया गया, जिसमें बीएनपी को दो-तिहाई सीटों पर बहुमत मिला। नई सरकार के गठन के साथ ही मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का लगभग 18 महीने का शासन समाप्त हो जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह की समय-सारणी

सरकारी न्यूज़ एजेंसी बीएसएस के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में मंगलवार शाम चार बजे आयोजित होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

बीएनपी का संसदीय नेतृत्व और तारिक रहमान

बीएनपी ने संसद भवन में सुबह 11:30 बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नेता का चुनाव होगा। पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सल्लाहउद्दीन अहमद ने कहा कि बहुमत वाले दल के नेता के रूप में तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे।

खालिदा जिया के निधन के बाद पार्टी की बागडोर

30 दिसंबर को अपनी मां खालिदा जिया के निधन के बाद तारिक रहमान ने पार्टी की कमान संभाली थी। वह लगभग 18 साल बाद दिसंबर 2025 में लंदन से स्वदेश लौटे थे। बीएनपी अंतिम बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी, जब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं।

शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व

भारत का प्रतिनिधित्व इस अवसर पर ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी ढाका जा सकते हैं।

अन्य पढ़े: ईशान पर चंद्रबाबू की तारीफ, क्या कहा?

अल्पसंख्यक संसद सदस्य भी शामिल

आम चुनाव में दो हिंदुओं समेत चार अल्पसंख्यक सांसद भी निर्वाचित हुए हैं। गायेश्वर चंद्र राय और निताई राय चौधरी ने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवारों को हराया। तीसरे अल्पसंख्यक हैं सचिंग प्रू (बौद्ध धर्म) और चौथे हैं दीपेन दीवान, जिनकी धार्मिक पहचान के बारे में विभिन्न रिपोर्ट्स हैं।

Read More :

# Awami League News # BNP News # Sansad Bhawan news # Tariq Rehman News #Breaking News in Hindi #Dhaka News #Latest news #South Plaza News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.