National-NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: NTA पैनल की लेक्चरर गिरफ्तार, छात्रों को पहले ही बताए थे सवाल

Read Time:  1 min
बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मांढरे को दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मांढरे को दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • CBI ने पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मांढरे को पकड़ा, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
  • जांच एजेंसी का दावा है कि इनमें से अधिकांश सवाल 3 मई को हुई परीक्षा में हूबहू पूछे गए
  • एजेंसी अब डिजिटल और फोरेंसिक जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर (NTA) की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी। जांच में खुलासा हुआ है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए थे। मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और देशभर में छापेमारी जारी है।

पेपर सेटिंग कमेटी से जुड़ी थी आरोपी लेक्चरर

CBI के मुताबिक मनीषा मांढरे को यह जानकारी थी कि (NEET-UG) परीक्षा में कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे। आरोप है कि उसने पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई और छात्रों को संभावित सवाल नोटबुक में लिखवाए तथा किताबों में मार्क करवाए। जांच एजेंसी का दावा है कि इनमें से अधिकांश सवाल 3 मई को हुई परीक्षा में हूबहू पूछे गए।

ब्यूटीशियन के जरिए जुटाए गए छात्र

जांच में सामने आया है कि पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे ने छात्रों और अभिभावकों को मनीषा मांढरे की क्लास तक पहुंचाया। CBI के अनुसार दोनों ने पेपर और सवाल उपलब्ध कराने के बदले लाखों रुपए वसूले। बाद में यही सवाल दूसरे लोगों तक भी पहुंचाए गए।

मास्टरमाइंड कुलकर्णी से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

CBI ने बताया कि लातूर के केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया गया। कुलकर्णी कई वर्षों तक NEET पेपर सेटिंग पैनल से जुड़ा रहा था। आरोप है कि उसने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में छात्रों को सवाल और उनके जवाब पहले ही बता दिए थे।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में CBI अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीषा वाघमारे और पीवी कुलकर्णी को 10 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले पांच अन्य आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

छापेमारी में मिले दस्तावेज और डिजिटल सबूत

CBI ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एजेंसी अब डिजिटल और फोरेंसिक जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने मामले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया। राहुल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग भी की।

NTA में बड़े प्रशासनिक फेरबदल

केंद्र सरकार ने मामले के बीच NTA में चार अधिकारियों की नियुक्ति की है। IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि अनुजा बापट और रुचिता विज को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

अन्य पढ़े: West Bengal- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 70 लाख की सुपारी का शक, छापेमारी जारी

3 मई को हुई थी परीक्षा, 12 मई को रद्द

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।