పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: March 6, 2026 • 1:31 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पटना में बढ़ती बिजली खपत और गर्मियों में ओवरलोड (Overload) की समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी में इस साल चार नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं, ताकि गर्मियों में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके और ओवरलोड की समस्या से राहत मिल सके।

गर्मियों में ओवरलोड से राहत की तैयारी

पटना के लोगों को अब गर्मियों में बिजली ओवरलोड होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर में चार नए पावर सब स्टेशन (Power Sub Station) का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

इन क्षेत्रों में बन रहे नए पावर सब स्टेशन

जानकारी के मुताबिक इस साल पेसू पश्चिमी क्षेत्र के आसोपुर, उसरी और बिहटा (Bihta) में नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। वहीं पेसू पूर्वी क्षेत्र में जगनपुरा के खेमनीचक इलाके में भी एक पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में बिजली की खपत बढ़ने पर भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल पटना में 75 से अधिक पावर सब स्टेशन काम कर रहे हैं और कुछ अन्य का निर्माण जारी है।

पांच लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

नए पावर सब स्टेशनों के शुरू होने से करीब पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। आसोपुर पावर सब स्टेशन को चालू भी कर दिया गया है। सभी नए स्टेशनों में 10 एमवीए के दो-दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे, जबकि आसोपुर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर को चार्जिंग के साथ इंस्टॉल कर दिया गया है।

अन्य पढ़े: श्रीलंका का इनकार: ईरानी जहाज को तट पर आने की अनुमति नहीं

गर्मियों में तेजी से बढ़ती है बिजली की खपत

पिछले दो सालों में गर्मियों के दौरान पटना में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक दर्ज की गई है। इसके बावजूद पेसू ने बिना किसी बड़ी बाधा के बिजली आपूर्ति बनाए रखी। इस साल शहर में बिजली की मांग बढ़कर 1200 से 1400 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं पूरे बिहार में गर्मियों के समय बिजली की मांग करीब 10,000 मेगावाट तक पहुंच जाती है, जिसे नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार बिजली कंपनियां मिलकर पूरा करती हैं।

Read More :

# electric News #Bihta News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Overload News #Power sub Station News #South Bihar News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.