Jharkhand : देवघर में जोरों पर श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर

Read Time:  1 min
Jharkhand : देवघर में जोरों पर श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर
FONT SIZE
GET APP

देवघर (Deoghar) श्रावणी मेले की तैयारियां 5 जुलाई (05 July) तक पूरी हो जायेगी. इस कारण पंडाल निर्माण से लेकर सड़क मरम्मत तक के काम में तेजी आयी है. साथ ही मेले के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है.

देवघर में श्रावणी मेला (Shrawani Mela)की तैयारियों को अब अंतिम रुप दिया जा रहा है. 11 जुलाई से शुरू होने वाले मेले की तैयारी में तेजी आ गयी है. पांच जुलाई तक सारी तैयारी को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी अनुसार कांवरिया पथ, कांवरिया रूट लाइव और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल बनाने से लेकर सड़क व नाला की मरम्मत का काम किया जा रहा है. कांवरिया पथ पर गंगा का बालू स्टॉक किया जा रहा है.

एक जुलाई को बिछेगा गंगा का बालू

बताया गया कि एक जुलाई के बाद गंगा का बालू कांवरिया पथ पर बिछाने का काम शुरू किया जायेगा. इस बीच कांवरिया पथ पर कई जगह गड्ढे को भरने और लेबलिंग का काम किया जा रहा है. कांवरिया पथ में खिजुरिया गेट से बीएन झा रोड तक पंडाल बनाये जा रहे हैं. साथ ही कांवरिया रूट लाइन में पंडित शिवराम झा चौक से लेकर तिवारी चौक, बीएड कॉलेज में पंडाल व नंदन पहाड़ रूट में पंडाल बनाने का काम चल रहा है. नंदन पहाड़ रूट में नाला निर्माण व पेवर ब्लॉक लगाये जा रहे हैं. पथ निर्माण विभाग से शहर के कई सड़कों का कालीकरण भी किया जा रहा है.

चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को मिली जिम्मेदारी

इधर, श्रावणी मेले के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभागवार कोषांग का गठन किया गया है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर ने कोषांग का गठन करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों को मेला शुरू होने से लेकर खत्म होने तक अलग-अलग तरह के काम बांटे हैं. इसके साथ ही सभी को निष्ठा पूर्वक अपना काम ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इन्हें तीन जुलाई से अपने आवंटित कार्य श्रावणी मेला कोषांग का प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय सहित श्रावणी मेला कोषांग को अवगत कराने को कहा गया है.

Read more : Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले आयोग की बड़ी तैयारी, घर-घर पहुंचेगी टीम

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।