పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Wayanad से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 11, 2025 • 11:41 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केरल हाई कोर्ट का नोटिस

केरल उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता नव्या हरिदास द्वारा दायर याचिका पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप है कि प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में अपने नामांकन पत्र में अपनी और उनके परिवार की संपत्ति का सही विवरण नहीं दिया, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ घोषित की है, जिसमें 4.24 करोड़ की चल संपत्ति और 13.89 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति 37.91 करोड़ बताई गई है। इसके अतिरिक्त, प्रियंका गांधी पर 15.75 लाख का और रॉबर्ट वाड्रा पर ₹10.03 करोड़ का कर्ज भी है।

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस का कनेक्शन वायनाड जीत से जुड़ा है. दरअसल, उपचुनाव में उनको टक्कर देने वाली बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में हरिदास ने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान अपनी संपत्ति छिपाई. इसी के साथ हरिदास की मांग है कि प्रियंका गांधी की जीत को अवैध घोषित किया जाए.

बीजेपी नेता की तरफ से दायर की गई याचिका पर केरल हाईकोर्ट के जस्टिस के बाबू ने सुनवाई की, जिन्होंने हरिदास के वकील, अधिवक्ता हरि कुमार जी नायर की दलीलों पर विचार करने के बाद प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया.

याचिका में क्या-क्या कहा गया?

याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनाव में अपने हलफनामे में संपत्ति को छिपाया. प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की कई अचल संपत्तियों को दबाया गया और इसका खुलासा नहीं किया गया. इसी के आधार पर चुनाव को चुनौती दी गई.

इसके अलावा, याचिका के अनुसार, प्रियंका गांधी ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दायर अपने हलफनामे में कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा के कई निवेशों और चल संपत्तियों का विवरण छुपाया. मामला अब अगस्त 2025 तक पोस्ट किया गया है.

दिसंबर में, हरिदास ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए ‘मतदान रद्द करने’ की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का रुख किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद 13 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए थे.

कांग्रेस ने क्या कहा?

हालांकि, बीजेपी नेता की तरफ से किए गए दावों को लेकर कांग्रेस ने पहले ही आलोचना की थी. तिवारी ने दिसंबर में कहा था, कुछ लोगों को सस्ता प्रचार करने की आदत होती है. ऐसे ही एक व्यक्ति हैं नव्या हरिदास. प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 लाख [वोटों] के अंतर से चुनाव जीता है.

वायनाड में 2024 में उपचुनाव हुए थे. इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की. कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था. लेकिन बाजी मारने में प्रियंका गांधी कामयाब रही थी.

Read more: National : प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

#Priyanka Gandhi Breaking News In Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Kerala Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.