Himanta Biswa Sharma Controversy: हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भूल गए कि वह स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है कि असम की राजनीति गरमा गई है, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम दौरे पर है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Biswa Sharma) खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री ह। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है।
हिमंत विश्व शर्मा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल गए कि वह स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं.
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिमंत विश्व शर्मा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा’ – राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान बिल्कुल यही शब्द कहे.”
शर्मा ने कहा, ‘‘वह सिर्फ यही कहने के लिए असम आए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी, आपको मेरी शुभकामनाएं. दिन में बाकी समय असम के आतिथ्य का आनंद लीजिए.”
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे.”
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘‘धांधली” करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है. वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे. हमें सावधान रहना होगा.
हिमंत बिस्वा सरमा कौन हैं?
हिमंत बिस्वा सरमा कौन हैं?
हिमंत बिस्वा सरमा असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं।
वे पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2015 में भाजपा में शामिल हो गए।
राजनीति के अलावा वे एक कुशल रणनीतिकार और पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख नेता माने जाते हैं।