తెలుగు | Epaper

National : राहुल गांधी के आरोप झूठ का पुलिंदा : भूपेंद्र यादव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : राहुल गांधी के आरोप झूठ का पुलिंदा : भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। भाजपा ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी (Rahul gandhi) के आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल जिस डाल पर बैठे थे, उसी को काट दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) जैसे संवैधानिक संस्थान को धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जो विपक्ष के नेता के पद की गरिमा के खिलाफ है। यादव ने कहा कि अगर राहुल को वाकई आपत्ति है, तो उन्हें मीडिया में आरोप लगाने की बजाय चुनाव आयोग के सामने शपथपत्र देकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एक करोड़ नए वोटर जुड़े

भूपेंद्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) चुनावों में एक करोड़ नए वोटर जुड़े, लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 40 लाख से थोड़ी अधिक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आरोपों की जो बुनियाद बनाई, वह ही गलत साबित हो गई। यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की कई सीटों जैसे मढ़ा, मोहोल, नागपुर वेस्ट और नागपुर नॉर्थ में वोटर की संख्या बढ़ी और वहां कांग्रेस या उसकी सहयोगी पार्टियां ही जीतीं।

चाहे वो चुनाव आयोग हो, संसद हो या सेना

ऐसे में धांधली का आरोप खुद उनके ही दावे को गलत साबित करता है। यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो वही बात हो गई जैसे कोई आदमी जिस डाल पर बैठा हो, उसी को काट दे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के लिए संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने में लगी है, चाहे वो चुनाव आयोग हो, संसद हो या सेना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पहले सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने सेना को लेकर भी गलत बयान दिए थे। अंत में भूपेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग संविधान का सम्मान करते हैं, उन्हें संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ धमकी भरी भाषा नहीं अपनानी चाहिए

राहुल का दूसरा नाम क्या है?

कन्नौर लोकेश राहुल जोकि केएल राहुल या लोकेश राहुल नाम के रूप में भी जाने जाते हैं, एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। राहुल घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं।

राहुल गांधी में कौन सा विश्वविद्यालय पढ़ता है?

राहुल गांधी ने 1989 में स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली के गुरु नानक कॉलेज में दाखिला लिया। हालाँकि, प्रथम वर्ष की परीक्षाएँ पूरी करने के बाद वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय चले गए। 1991 में, राजीव गांधी की तमिल टाइगर्स द्वारा हत्या कर दी गई।

Read more : J&K : कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवान हुए शहीद, 4 घायल

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870