पटना। छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार का सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है। अब चुनाव प्रचार पूरी रफ्तार पर है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अपने स्टार प्रचारकों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। आज से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) संयुक्त रैलियों की शुरुआत करेंगे, जिससे विपक्षी महागठबंधन के अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है।
राहुल गांधी की रैलियों का पूरा शेड्यूल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर (Muzzafarpur) और दरभंगा में तेजस्वी यादव के साथ साझा मंच पर नजर आएंगे।
इसके बाद राहुल गांधी की लगातार जनसभाएं निर्धारित हैं —
- 30 अक्टूबर : बरबीघा और नालंदा
- 2 नवंबर : खगड़िया
- 4 नवंबर : पूर्णिया और बहादुरगंज
- 5 नवंबर : औरंगाबाद और वजीरगंज
- 7 नवंबर : फारबिसगंज और बरारी
इन सभी रैलियों में राहुल गांधी महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलेंगे।
प्रियंका गांधी की छह रैलियां तय
प्रियंका गांधी वाड्रा भी बिहार में चुनावी अभियान की कमान संभालेंगी।
उनकी कुल छह जनसभाएं तय की गई हैं —
- 3 नवंबर : लखीसराय और रोसड़ा
- 6 नवंबर : गोविंदगंज और चनपटिया
- 8 नवंबर : कदवा और कस्बा
प्रियंका गांधी की रैलियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
मल्लिकार्जुन खरगे भी करेंगे प्रचार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
वे तीन बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे —
- 31 अक्टूबर : कुचायकोट
- 3 नवंबर : अमरपुर
- 5 नवंबर : कुटुंबा
खरगे की सभाएं पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने और गठबंधन की एकजुटता दिखाने का प्रयास होंगी।
महागठबंधन की तैयारियां पूरी
महागठबंधन की ओर से जनसभाओं और रैलियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज की पहली संयुक्त रैली मुजफ्फरपुर के मझौलिया मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों यहां से सत्ताधारी एनडीए पर तीखे हमले कर सकते हैं और मतदाताओं से परिवर्तन के लिए अपील करेंगे।
Read More :