Bihar- समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा, 50 लाख से ज्यादा की लूट से हड़कंप

Read Time:  1 min
समस्तीपुर
समस्तीपुर
FONT SIZE
GET APP

बिहार के समस्तीपुर(Samastipur) जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर नजर आया, जब शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान (Jewellary Shoap) को निशाना बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत स्थित गाहर चौक पर हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

ग्राहक बनकर पहुंचे, फिर तानी पिस्तौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन नकाबपोश युवक अपाचे बाइक से गाहर चौक पहुंचे। वे सामान्य ग्राहकों की तरह ‘प्रियंका ज्वेलरी’ दुकान में दाखिल हुए। कुछ ही पलों में बदमाशों ने दुकानदार भोला साह पर पिस्तौल तान दी और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

हवाई फायरिंग से मची भगदड़

जब दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। इसके बाद बदमाश करीब 300 ग्राम सोना और लगभग 20 किलो चांदी लूटकर रोसड़ा की दिशा में फरार हो गए। पूरी वारदात महज कुछ मिनटों में पूरी कर ली गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तकनीकी साक्ष्यों के सहारे अपराधियों की तलाश

पुलिस तकनीकी टीम की मदद से डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई बिंदुओं पर एक साथ जांच चल रही है।

लूट के बाद सड़क पर उतरे लोग

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी की। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।

Read Also :  स्वाति मालीवाल ने संसद में उठाया स्वच्छता और सिविक सेंस का मुद्दा

व्यापारियों में भय, बढ़ाई गई पुलिस गश्त

दिनदहाड़े हुई लूट के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।