తెలుగు | Epaper

Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी और बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड (Uttrakhand) में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।

मैदानी राज्यों में बारिश और कोहरा

मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और घने कोहरे की संभावना है। सोमवार सुबह 7 बजे तक आगरा, सरसवा, बरेली, हिंडन और बठिंडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्र किनारे बसे जिलों में अगले 3 घंटे घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 फरवरी के बीच तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर मौसम बदलने का अनुमान है।

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और काजीगुंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई।

हरियाणा-पंजाब में तापमान में बदलाव

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से ऊपर रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, हिसार में 11 डिग्री, जबकि भिवानी और नारनौल में 6 से 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में 6 डिग्री के आसपास, लुधियाना में 7.6 और पटियाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

दिल्ली में ठंडी शुरुआत और वायु गुणवत्ता

दिल्ली में फरवरी की शुरुआत ठंडी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 रिकॉर्ड किया गया।

मौसम का आगे का पूर्वानुमान

3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट है। 4 फरवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कोहरे की संभावना है।

Read More :

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870