తెలుగు | Epaper

Maharashtra : राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

रत्नागिरी पैसेंजर को लेकर बढ़ा विवाद

राज ठाकरे की पार्टी Maharashtra Navnirman Sena (मनसे) ने रेलवे को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी का कहना है कि यदि रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन जल्द शुरू नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यूपी-बिहार की ट्रेनों को रोकने की चेतावनी

मनसे ने दी सख्त चेतावनी- मनसे नेताओं ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों (Trains) को महाराष्ट्र में चलने नहीं दिया जाएगा।

राजनीतिक माहौल हुआ गरम

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रेलवे प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। मनसे ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर रत्नागिरी पैसेंजर (Ratnagiri Passenger) ट्रेन सेवा बहाल नहीं की गई, तो पार्टी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों को चलने नहीं देगी। अक्सर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा के विरोध के लिए खबरों में रहने वाली राज ठाकरे की पार्टी MNS ने अब रेलवे को सीधे चेतावनी दी है। 

ट्रेन को दादर तक चलाने की मांग

यह पूरा मामला मुंबई से कोंकण जाने वाली दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन से जुड़ा हुआ है। मनसे ने पहले की तरह इस ट्रेन को दादर तक चलाने की मांग की है। मनसे की ओर से कहा गया है कि अगर 15 से 20 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।

अन्य पढ़े: National- ट्रंप का मोदी को फोन, कहा-होर्मुज मार्ग बंद हुआ तो बढ़ेगा संकट

यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा

पैसेंजर ट्रेन दादर से सीधे रत्नागिरी तक चलती थी, जिससे कोंकण जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में रेलवे ने बिना पर्याप्त कारण बताए इस ट्रेन को दिवा स्टेशन तक सीमित कर दिया। इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब उन्हें दादर से सीधे ट्रेन पकड़ने के बजाय पहले ठाणे जिले के दिवा स्टेशन जाना पड़ता है।

मनसे ने कहा अब बन गई आंदोलन की स्थिति

मनसे का कहना है कि यह फैसला कोंकण के लोगों के साथ अन्याय है। इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, कोरोना काल में बंद हुई इस ट्रेन को बाद में फिर शुरू किया गया, लेकिन तब से इसे दादर तक बहाल नहीं किया गया। बार-बार मांग करने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया, जिससे अब आंदोलन की स्थिति बन गई है।

अन्य पढ़े:

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

National- भीषण गर्मी में बच्चों को दोपहर में बाहर न भेजें- विशेषज्ञों की चेतावनी

National- भीषण गर्मी में बच्चों को दोपहर में बाहर न भेजें- विशेषज्ञों की चेतावनी

National- ट्रंप का मोदी को फोन, कहा-होर्मुज मार्ग बंद हुआ तो बढ़ेगा संकट

National- ट्रंप का मोदी को फोन, कहा-होर्मुज मार्ग बंद हुआ तो बढ़ेगा संकट

लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण?

लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण?

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

National- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- सुजाता शर्मा

National- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- सुजाता शर्मा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870