పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Raja Raghuvanshi : राजा रघुवंशी हत्याकांड, नया कानूनी मोड़

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 30, 2026 • 11:30 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भाई विपिन बोले- जमानत खारिज कराने के लिए उठाएंगे कानूनी कदम

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। आरोपी सोनम को मिली जमानत के खिलाफ पीड़ित परिवार अब कानूनी लड़ाई तेज करने की तैयारी में है।

जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख

परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे अब (High Court of India ) का दरवाजा खटखटाएंगे। उनका कहना है कि जमानत का फैसला न्याय के हित में नहीं है और इसे चुनौती दी जानी चाहिए।

मृतक के भाई विपिन ने कहा कि: वे जमानत खारिज कराने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएंगे। परिवार को न्याय मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वकील ने उनसे संबंधित दस्तावेज भेज दिए हैं, जिन पर साइन कर वे दोबारा वापस भेजेंगे।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर ले जाकर उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या

दरअसल, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर ले जाकर उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद तीन और लोगों को सबूत मिटाने के आरोप में पकड़ा गया था। सभी को जेल भेजा गया था, जहां से पहले तीन आरोपियों को जमानत मिल गई थी। वहीं सोमवार को सोनम को भी कोर्ट से जमानत मिल गई।

विपिन रघुवंशी, राजा रघुवंशी का भाई।

सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही राजा के परिवार में रोष है। परिवार को इस फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा है। जमानत के बाद परिवार ने सोनम के भाई और माता-पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम इंदौर आई तो वह उससे पूछेंगी कि आखिर उसने राजा को क्यों मारा और उसका क्या कसूर था।

वकील से बात कर शुरू की प्रक्रिया

विपिन ने बताया कि जमानत खारिज कराने के लिए उन्होंने शिलॉन्ग में वकील से संपर्क किया है। वे खुद शिलॉन्ग नहीं जाएंगे, लेकिन सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि हाईकोर्ट में अपील की जा सके। वकील ने उनसे जुड़े दस्तावेज भेज दिए हैं। विपिन ने बताया कि कागज मिल चुके हैं और वे साइन कर जल्द ही वापस भेजेंगे, जिससे अपील दाखिल की जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।

11 मई 2025 को शादी, 21 को हनीमून और 23 को हुई थी राजा की हत्या

राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए।

अन्य पढ़े: National- एयर डिफेंस मजबूत : मई में चौथा S-400, साल के अंत तक पांचों यूनिट पूरी

10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RajaRaghuvanshiCase #JusticeForRaja #SonamBailControversy #LegalBattleContinues

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.