Bhiwadi chemical factory : राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सात मजदूर जिंदा जल गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही देर में विस्फोट होने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया।
अन्य पढ़े: Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर
जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारिक के अनुसार (Bhiwadi chemical factory) यह फैक्ट्री कागजों में वस्त्र इकाई के रूप में दर्ज थी, लेकिन यहां अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किए जाने की आशंका है, जिससे विस्फोट हुए हो सकते हैं।
इस घटना में सात लोगों की मौत पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Read hindi news: hindi.vaartha.com
Read Also Epaper : epaper.vaartha.com
Read Also: