Realme new phone : Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

By Sai Kiran | Updated: March 7, 2026 • 3:07 PM

Realme new phone : रियलमी कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च किया है यह कंपनी की C सीरीज का नया मॉडल है इसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के अनुसार इस फोन में 68 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है।

Realme C83 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13499 रुपये है जबकि 4GB RAM 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14499 रुपये में उपलब्ध है वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17499 रुपये रखी गई है।

यह स्मार्टफोन ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 68 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 900 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

अन्य पढ़े: मिडिल-ईस्ट संकट: भारत में CNG-PNG के दाम बढ़ने की आहट

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक (Realme new phone) डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ माली G57 GPU भी मिलता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में AI आउटडोर मोड भी दिया गया है जिससे बाहर फोटो लेने पर बेहतर रिजल्ट मिलता है।

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है इसके साथ रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

यह फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G डुअल 4G VoLTE Wi Fi ब्लूटूथ 53 GPS और USB टाइप C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

7000mah battery smartphone budget 5g smartphone india new realme smartphone realme 5g phone launch realme c series mobile realme c83 5g features realme c83 5g price realme c83 specifications realme mobile price india realme new phone india