పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National- हॉर्मुज संकट में राहत : कतर से गैस सप्लाई शुरू, पुरी का मिशन सफल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 11, 2026 • 11:36 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Minister of Natural Gas Hardeep Singh Puri) ने 9-10 अप्रैल को कतर का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिडा अल-काबी से मुलाकात कर द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध के कारण भारत में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। दोनों नेताओं ने 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 दिवसीय युद्धविराम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही सुरक्षित होगी।

ऊर्जा संकट के बीच कतर बना अहम साझेदार

भारत इस समय अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका, ओमान (Oman) और अफ्रीकी देशों से आयात बढ़ा रहा है, लेकिन कतर के साथ मजबूत संबंध घरेलू गैस कीमतों को स्थिर रखने के लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं।
8 अप्रैल से शुरू हुआ 14 दिनों का युद्धविराम भारत के लिए एक “गोल्डन विंडो (Golden Window) साबित हो सकता है, जिसके जरिए फंसे हुए कार्गो को निकालने और भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

फोर्स मेज्योर से रुकी सप्लाई, जहाज फंसे

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से फोर्स मेज्योर लागू होने के कारण कतर से भारत को एलएनजी की खेप नहीं मिल पाई है। वर्तमान में करीब 16 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार तेहरान के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

कतर का भरोसा: सप्लाई जल्द होगी बहाल

कतर ने भारत को एक भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार बताते हुए गैस आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त संयंत्रों की मरम्मत का आश्वासन दिया है। ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से भारत को कतर से एलएनजी की एक भी खेप नहीं मिली थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने और रास लफान संयंत्र पर हमलों के चलते कतर को फोर्स मेज्योर घोषित करना पड़ा था।

अन्य पढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश का सही समय?

समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर जोर

पुरी और अल-काबी ने समुद्री मार्गों से तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों देशों के बीच यह सहयोग आने वाले समय में भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Read More :

# Paper Hindi News #(Minister of Natural Gas Hardeep Singh PuriNews #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Golden Window News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Iran war news #Latest news #LatestNews #Oman News breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.