తెలుగు | Epaper

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली,। शराब घोटाले में बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAM ADMI Party) संयोजक अरविंद केजरीवाल रो पड़े। शुक्रवार को कोर्ट से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो उनके आंसू निकल पड़े। केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब कोर्ट ने भी यह कह दिया है। कई महीने जेल में बिता चुके केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

कोर्ट से बाहर आते ही भावुक हुए केजरीवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से बीजेपी (BJP) जिस तरह से शराब घोटाला, शराब घोटाला चिल्ला रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। जितने भी आरोपी थे, सभी को बरी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होगी। हमें भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है।

‘सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र’ का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक शराब घोटाले के मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदीजी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यहां तक कि मौजूदा सीएम को घसीटकर जेल में डाला गया। हमारे डिप्टी सीएम को दो साल जेल में रखा गया। पूरा फर्जी मामला था। हमारे ऊपर कीचड़ डाला गया। 24 घंटे खबरें चलाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। यह कहते ही अरविंद केजरीवाल रो पड़े। पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

सत्ता चाहिए तो अच्छे काम करिए

केजरीवाल ने खुद को संभालते हुए कहा कि वह कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। उन्होंने झूठा मामला लगाया और आज यह साबित हो गया है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि सत्ता के लिए इस तरह देश और संविधान से खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए तो अच्छे काम करिए। आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, टूटी सड़कें और प्रदूषण जैसी बड़ी समस्याएं हैं। इनका समाधान कर सत्ता में आइए। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों किए जाते हैं।

Read More :

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870