Maharashtra : आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने मराठा समुदाय को नुकसान पहुंचाया है : भुजबल

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जरांगे पर समुदाय को नुकसान पहुंचाने का आरोप : भुजबल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर तीखा हमला करते हुए उन पर उस समुदाय को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, जिसके हितों की रक्षा का दावा वे करते हैं। साथ ही उन्होंने गांवों में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया।

भुजबल ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर जताया संतोष

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेता भुजबल ने महाराष्ट्र में लंबे समय से विलंबित स्थानीय निकाय चुनाव कराने और उनमें ओबीसी के लिए आरक्षण देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ‘किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।’ जरांगे के फिर से सक्रिय होने के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने कहा, ‘‘उनकी सक्रियता से कोई लाभ नहीं हुआ है। वास्तव में उन्होंने मराठा समुदाय को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने राज्य भर के गांवों में शांति भंग की है।’’

आरक्षण की मांग कर रहे जरांगे

जरांगे ने मराठा आरक्षण के लिए एक सप्ताह पहले राज्य सरकार के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए अगस्त के आखिरी सप्ताह में मुंबई तक रैली निकालने की घोषणा की थी। पिछले दो वर्षों में कई बार भूख हड़तालें कर चुके जरांगे ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

मनोज जरांगे पाटिल आघाड़ी सरकार के लिए टेंशन खड़ी करते रहते हैं। इसके पहले ढाई वर्ष के कार्यकाल में भी आघाड़ी सरकार के लिए मनोज जरांगे पाटिल ने टेंशन खड़ी की थी। वह मुंबई कूच कर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास करा रहे थे। आरक्षण के लिए उनकी मांग दो वर्षों से जारी है। इस पर सरकार उन्हें बार बार समझाने की कोशिश करती रहती है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।