పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Darbhanga : चेन छीनने का विरोध पड़ा भारी, चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 13, 2026 • 4:22 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लूट का विरोध बना मौत की वजह

दरभंगा में अपराधियों ने चेन छीनने का विरोध करने पर एक चाय दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बदमाश चेन छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Darbhanga firing news: दरभंगा के विश्वविद्यालय (Darbhanga) थाना क्षेत्र में चेन छिनतई का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात

दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder by beating) कर दी. घटना दरभंगा के हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है, जहां चेन छिनतई का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया।

मृतक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय परिसर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे. जानकारी के अनुसार, सुबह के समय वह अपने काम में व्यस्त थे, तभी इलाके में बाइक सवार अपराधियों द्वारा चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

जिनके साथ अपराधियों ने चेन छीनने की कोशिश की, अमित कुमार ने बताया कि वह दूध लेने के लिए घर से निकले थे. तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनकी चेन झपटने की कोशिश की. विरोध करने पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

अन्य पढ़े: CPI : सीपीआई ने नीट संकट पर सरकार को घेरा, छात्रों को मुआवजे की मांग

इसके बाद अपराधी आगे बढ़े और श्रवण कुमार को निशाना बनाते हुए उनके सीने में गोली मार दी. घायल श्रवण को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

इधर, सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #Darbhanga #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.