नई दिल्ली। देश में संभावित लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने संसद परिसर के बाहर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।
रिजिजू का बयान : स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताई थी वैश्विक हालात पर चिंता
दरअसल, हाल ही में लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि आने वाला समय देश के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र को “टीम इंडिया (Team India) की भावना से मिलकर काम करना होगा।
कोरोना काल का उदाहरण, एकजुटता पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर लंबे समय तक रह सकता है। इसलिए भारत को हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार रहना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि देश के पास ऐसी चुनौतियों से निपटने का अनुभव है। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने एकजुट होकर उस कठिन दौर का सफलतापूर्वक सामना किया था। उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों से भी निपटा जा सकता है।
अन्य पढ़े: Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज
फिलहाल लॉकडाउन की कोई योजना नहीं
इस स्थिति में सरकार के इन बयानों से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है, बल्कि स्थिति पर नजर रखते हुए समन्वय और सतर्कता के जरिए हालात को नियंत्रित रखने पर जोर दिया जा रहा है। आज इसे लेकर ही केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बयान दिया है।
Read More :