తెలుగు | Epaper

Bihar- बागडोगरा में अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, सियासी सरगर्मी बढ़ी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- बागडोगरा में अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, सियासी सरगर्मी बढ़ी

पटना/बागडोगरा । बिहार की राजनीति इन दिनों तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy Smarat Choudhary) आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Sah) से बागडोगरा में मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह मुलाकात महज औपचारिक नहीं है, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस मुलाकात ने राज्य की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

पश्चिम बंगाल में एक मंच पर दिखेंगे शाह और सम्राट

जानकारी के अनुसार, अमित शाह और सम्राट चौधरी न केवल मुलाकात करेंगे बल्कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आयोजित एक जनसभा के दौरान एक ही मंच भी साझा करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

नीतीश के राज्यसभा जाने से तेज हुई अटकलें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस घटनाक्रम ने बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब राजनीतिक गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य की कमान किसके हाथ में होगी।

सत्ता संतुलन बदलने की चर्चा

पटना के सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार सत्ता का संतुलन बदल सकता है। एनडीए के भीतर नई राजनीतिक रणनीति पर मंथन चल रहा है और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

अन्य पढ़े:  एक कैच से बदला मैच अक्षर पटेल से भारत की जीत

भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी सबसे आगे

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार मुख्यमंत्री पद अपने पास रखने की रणनीति बना सकती है। इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसे में अमित शाह और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Read More :

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870