పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

SC: केरल CM के पूर्व मुख्य प्रधान सचिव के खिलाफ नहीं होगी CBI जांच,

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 30, 2025 • 5:14 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आय से अधिक संपत्ति मामले में ‘सुप्रीम’ रोक

आय से अधिक संपत्ति मामले में केरल उच्च न्यायालय ने 11 अप्रैल को कोट्टायम निवासी जोमन पुथेनपुरकल की याचिका पर केरल सीएम पी विजयन के पूर्व मुख्य सचिव केएम अब्राहम के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। 

नई दिल्ली केरल सीएम पी विजयन के पूर्व मुख्य सचिव केएम अब्राहम के खिलाफ अब सीबीआई जांच नहीं होगी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य प्रधान सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने के सीबीआई को निर्देश देने वाले केरल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव केएम अब्राहम की ओर से दायर अपील पर सीबीआई, केरल सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया। अब्राहम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर, कानून की धारा 17ए के तहत अनिवार्य मंजूरी के बिना दर्ज नहीं की जा सकती।

हाईकोर्ट ने जांच आयुक्त के आदेश को निरस्त किया था

हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सीबीआई जांच का आदेश देते हुए जांच आयुक्त-सह-विशेष न्यायाधीश, तिरुवनंतपुरम के 2017 के आदेश को भी रद्द कर दिया, जिन्होंने अब्राहम के खिलाफ याचिकाकर्ता की शिकायत को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा कि विशेष न्यायाधीश का आदेश त्रृटिपूर्ण और पूर्णतः अनुचित था। हाईकोर्ट ने कहा था कि विशेष न्यायाधीश को अब्राहम द्वारा अर्जित करोड़ों रुपये की विभिन्न संपत्तियों के संबंध में याचिकाकर्ता की दलीलों पर विचार करना चाहिए था, जिन्हें वीएसीबी जांच अधिकारी द्वारा विचार से बाहर रखा गया था। विशेष न्यायाधीश द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण स्वीकार्य नहीं है।

कडप्पाक्कडा में तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि अब्राहम ने सेवा में रहते हुए मुंबई में तीन करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट, तिरुवनंतपुरम में एक करोड़ रुपये का एक अन्य अपार्टमेंट खरीदा था और कोल्लम जिले के कडप्पाक्कडा में तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया था, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। हालांकि अब्राहम ने इन आरोपों का खंडन किया था।

Read: More :Hyderabad News : केरल लॉटरी धोखाधड़ी का निशाना हैदराबाद निवासी

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #SC: Kerala bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.