పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News-UP : शामली एनकाउंटर, कुख्यात सामा ढेर

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 9, 2025 • 11:36 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

23 से अधिक मामलों में ज्यादा केस

उत्तर प्रदेश के शामली में (Shamli) पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. समयदीन पर यूपी, कर्नाटक और तेलंगाना सहित तीन राज्यों में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना भवन और बाबरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम भैसानी स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, जहां संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी

पांच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फायरिंग के दौरान एक बदमाश समयदीन उर्फ सामा को गोली लग गई, जबकि अन्य पांच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधीक्षक (NP Singh) एनपी सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश बेहद कुख्यात था और कई राज्यों में अपराध की घटनाओं में शामिल रहा है।

समयदीन उर्फ सामा शामली के कांधला का रहने वाला था. वर्तमान में वह कर्नाटक के तुमकुर में रह रहा था और वहां भी कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था. पुलिस के अनुसार, समयदीन पर कुल 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से विभिन्न राज्यों की पुलिस की पकड़ से बाहर था. कर्नाटक और तेलंगाना में भी उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके कारण वहां की पुलिस भी उसकी तलाश में थी।

अन्य पढ़ें: करवट लेते समय हुआ हादसा, 23 दिन के मासूम ने तोड़ा दम

एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि समयदीन, अक्टूबर में कांधला क्षेत्र में हुई उस मुठभेड़ का भी हिस्सा था, जिसमें उसके साथी और एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को पुलिस ने मार गिराया था. उस मुठभेड़ के दौरान समयदीन भागने में सफल रहा था और पंजाब की ओर फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि वह अपना लोकेशन बदलता रहा और अलग-अलग राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा।

एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. फायरिंग के दौरान बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं. एसपी के अनुसार, बदमाशों का यह पूरा गिरोह डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे समय रहते पुलिस ने विफल कर दिया. शामली के एसपी एनपी सिंह ने कहा कि पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #ShamliEncounter #UPPolice #WantedCriminal

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.