Mumbai- अजित पवार की तेरहवीं में शामिल शरद पवार बीमार, अस्पताल में भर्ती

Read Time:  1 min
अजित पवार
अजित पवार
FONT SIZE
GET APP

बारामती/पुणे । एनसीपी-एसपी प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sarad Pwar) को स्वास्थ्य खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारामती में मौजूद शरद पवार को गले में गंभीर संक्रमण की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में एडमिट (Admit) किया गया। वह अपने भतीजे दिवंगत अजित पवार की तेरहवीं में शामिल होने वाले थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

गले में संक्रमण के साथ बुखार-खांसी की शिकायत

जानकारी के मुताबिक शरद पवार पिछले एक-दो दिनों से बुखार, खांसी और बलगम की समस्या से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

रूबी हॉल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

रूबी हॉल क्लीनिक के डॉक्टर ग्रांट ने शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

तेरहवीं कार्यक्रम में नहीं हो सके शामिल

आज बारामती तालुका के काठेवाड़ी गांव में दिवंगत नेता अजित पवार (Ajit Pwar) की तेरहवीं आयोजित की गई है। शरद पवार और उनके परिवार के सदस्यों को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन सुबह से अस्वस्थ महसूस करने के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके।

प्लेन क्रैश में हुआ था अजित पवार का निधन

गौरतलब है कि अजित पवार का जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब वह जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

एनसीपी विलय को लेकर अटकलें तेज

अजित पवार के निधन के बाद एक बार फिर एनसीपी के दोनों गुटों के एकजुट होने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अजित पवार गुट के अधिकांश नेताओं ने फिलहाल इस संभावना से इनकार किया है।

अन्य पढ़े: Delhi- लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

फैसला सुनेत्रा पवार के हाथ में: रोहित पवार

पवार के करीबी और उनके पोते रोहित पवार ने कहा है कि एनसीपी के विलय को लेकर अंतिम फैसला सुनेत्रा पवार ही लेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 9 फरवरी को तेरहवीं कार्यक्रम के बाद ही इस विषय पर कोई बातचीत होगी। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि इस मामले में निर्णय का अधिकार पूरी तरह सुनेत्रा पवार के पास है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।