తెలుగు | Epaper

Madhya Pradesh : मुस्लिम परिवार की साजिया बनी शारदा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Madhya Pradesh : मुस्लिम परिवार की साजिया बनी शारदा

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती (muslim girl) ने अपनी मर्ज़ी से सनातन धर्म को अपनाया है। पहले साजिया खान के नाम से पहचानी जाने वाली युवती अब ‘शारदा’ बन चुकी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम पूरी तरह से अपनी आस्था और आत्मिक संतोष के लिए उठाया है

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती ने अपने प्यार की खातिर इस्लाम धर्म त्याग दिया है और सनातन धर्म अपना लिया है। युवती ने अफना नाम साजिया खान से बदलकर शारदा कर दिया है। साजिया ने महादेव को साक्षी मानकर अपने प्रेमी मयूर से शादी भी रचाई है। इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म को त्यागकर सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके बाद उसका नाम साजिया खान से शारदा हो गया है। इतना ही नहीं, साजिया ने सनातन धर्म अपनाने के साथ ही अपने प्रेमी मयूर नामक हिंदू युवक के साथ महादेवगढ़ मंदिर पर सात फेरे लिए और विवाह किया। 

साजिया और मयूर दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि युवती साजिया खान और युवक मयूर भीकनगांव तहसील के चिल्टिया गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक–दूसरे को कई सालों से पसंद करते थे और शादी करना चाहता थे। लेकिन मजहब की दीवार दोनों को एक होने से रोक रही थी। 

आखिरकार साजिया ने इस दीवार को तोड़कर अपने जीवनसाथी को पा लिया। साजिया अपनी इच्छा से खंडवा के महादेवगढ़ पहुंची और प्रायश्चित अनुष्ठान में शामिल होकर सनातन धर्म अपनाया। इसके बाद महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी ने साजिया से शारदा बनी युवती और मयूर का विवाह करवाया। दोनों ने महादेव को साक्षी मानकर अग्नि के साथ फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंध गए।

साजिया से शारदा बनी युवती का सामने आया बयान

वैवाहिक रीति–रिवाज पूरे होने के बाद साजिया से शारदा बनी युवती ने कहा, “मुझे बचपन से ही सनातन धर्म में रुचि थी और मैं हमेशा हिन्दू धर्म की अच्छी बातों से प्रभावित हुई। हम सब देखते है, कि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी स्वरूप माना जाता है और उनको सम्मान दिया जाता है। इसीलिए मैंने महादेवगढ़ पहुंचकर बिना किसी के दबाव में आकर अपनी इच्छा से शादी की है।”

साजिया के प्रेमी मयूर का भी सामने आया बयान

साजिया से विवाह करने वाले युवक मयूर ने बताया, “हम दोनों काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। हमें यूट्यूब से महादेवगढ़ मंदिर के बारे में पता चला था। जिसके बाद हमने यहां पहुंचकर शादी करने का विचार बनाया और आज महादेव को साक्षी मानकर साथ फेर लिए और वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। जब साजिया को मुझसे हिंदू धर्म की अच्छाइयां पता चलीं तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने मुझे हमेशा कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं को बहुत सम्मान मिलता है।” 

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर का पुराना नाम क्या था?

खंडवा जिला ( हिंदी उच्चारण: [kʰəɳɖʋaː] ), जिसे पहले पूर्वी निमाड़ ज़िला के नाम से जाना जाता था, मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है।

खंडवा के प्रसिद्ध व्यक्ति कौन थे?

ठाकुर लक्ष्मण सिंह चौहान खंडवा, मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रवादी लेखक थे। वे प्रख्यात राष्ट्रवादी कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान के पति थे और इस दंपत्ति ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य पढ़ें: MP : सोनम, राज और अन्य आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

सोना फिर महंगा! चांदी एक दिन में ₹10,000 उछली?

सोना फिर महंगा! चांदी एक दिन में ₹10,000 उछली?

Republic Day-77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day-77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति मुर्मू ने अशोक चक्र से किया सम्मानित

Republic Day- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति मुर्मू ने अशोक चक्र से किया सम्मानित

Republic Day- 77वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘समृद्धि का मंत्र–आत्मनिर्भर भारत’ थीम की झलक

Republic Day- 77वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘समृद्धि का मंत्र–आत्मनिर्भर भारत’ थीम की झलक

टीम घोषित, फिर भी पाकिस्तान खेलेगा या नहीं?

टीम घोषित, फिर भी पाकिस्तान खेलेगा या नहीं?

गणतंत्र दिवस परेड में क्या खास रहा? मोदी बोले!

गणतंत्र दिवस परेड में क्या खास रहा? मोदी बोले!

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधान- योगी

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधान- योगी

Republic Day-गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक सम्मान

Republic Day-गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक सम्मान

Festival- बसंत पंचमी के साथ शुरू हुई ब्रज की होली, 40 दिन तक चलेगा रंगों का महापर्व

Festival- बसंत पंचमी के साथ शुरू हुई ब्रज की होली, 40 दिन तक चलेगा रंगों का महापर्व

National- वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

National- वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar- राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुहर, तेजस्वी यादव बने आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष

Bihar- राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुहर, तेजस्वी यादव बने आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष

National-पद्म पुरस्कारों की घोषणा- धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री

National-पद्म पुरस्कारों की घोषणा- धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870