పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Raipur-News: बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची जेल

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 30, 2026 • 12:29 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रायपुर की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए जेल का रुख किया। उनका यह अंदाज़ इतना अनोखा था कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया।

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी तारकेश्वर (Prisoner Tarkeshwar) से मिलने पहुंची उसकी प्रेमिका ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए जेल के अंदर मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. प्रतिबंधित क्षेत्र में फोन ले जाने और वीडियो शूट होने से जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली रायपुर (Raipur) केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है. जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक युवती न केवल जेल के भीतर मोबाइल फोन लेकर दाखिल हुई, बल्कि उसने मुलाकात कक्ष (विजिटर रूम) के अंदर अपने कैदी प्रेमी का वीडियो भी शूट किया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में युवती काफी भावुक नजर आ रही है. वो कैमरे के सामने कहती है- आज मेरे प्रेमी का जन्मदिन है और मैं उससे मिलने केंद्रीय जेल आई हूं. मुझे बहुत दुख हो रहा है कि वो आज मेरे साथ बाहर नहीं है. वीडियो के अगले हिस्से में वह जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में अपने प्रेमी से बात करती दिख रही है. युवती ने वीडियो में अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उसके साथ नहीं रह पाने से दुखी है, इसलिए उसे ‘सरप्राइज’ देने जेल पहुंची है।

अन्य पढ़े: Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

कैदी की हुई पहचान

वीडियो में दिख रहे कैदी की पहचान तारकेश्वर के रूप में हुई है, जो फिलहाल विभिन्न आरोपों में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है. चौंकाने वाली बात यह है कि जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बावजूद युवती फोन लेकर अंदर कैसे पहुंची और मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरियों की नजरों से बचकर वीडियो कैसे रिकॉर्ड कर लिया, यह जांच का विषय है।

पुरानी घटनाओं से नहीं लिया सबक

रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का जेल के भीतर फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा था, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद जेल अधिकारियों और कैदियों की मिलीभगत के आरोप लगे थे. बाद में अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, लेकिन उस घटना के बाद भी जेल प्रशासन की सख्ती कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है।

फिलहाल, इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उच्चाधिकारी इस चूक को लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से जवाब-तलब कर सकते हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UniqueBirthdaySurprise #JailBirthdayCelebration #ViralLoveStory

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.