Jammu News : सुरिंसर झील के पास मकानों और दुकानों पर मंडराया खतरा

Read Time:  1 min
सुरिंसर झील
सुरिंसर झील
FONT SIZE
GET APP

लोगों में दहशत का माहौल

जम्मू के पास स्थित सुरिंसर झील Surinsar Lake इलाके में जमीन धंसने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे भू-धंसाव की वजह से आसपास के मकानों और दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है।

घर छोड़ने को मजबूर हो रहे परिवार- स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन में दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई मकानों की दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे लोग डर के साए में जी रहे हैं।

जम्मू के सुरिनसर झील क्षेत्र में लगातार जमीन धंसने (Land subsidence) से सैकड़ों परिवारों के घर और दुकानें खतरे में आ गई हैं. कई जगह सड़कें 3 से 4 फुट तक धंस चुकी हैं और लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

जम्मू के सुरिनसर झील (Surinsar Lake ) क्षेत्र में लगातार जमीन धंसने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. झील के आसपास बसे सैकड़ों परिवारों के मकान, दुकानें और अन्य इमारतें खतरे की जद में आ गई हैं. इलाके में कई जगह सड़कें 3 से 4 फुट तक धंस चुकी हैं, जिससे लोगों के जीवन और संपत्ति पर गंभीर संकट पैदा हो गया है।

अन्य पढ़े: Uttarakhand- दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, शोक की लहर

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरिनसर झील के आसपास करीब 300 से 400 परिवार रहते हैं और बीते कुछ वर्षों से जमीन धंसने की समस्या लगातार बढ़ रही है. शुरुआत में यह समस्या मामूली थी, लेकिन अब हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं. सड़कें धंसने के साथ-साथ मकानों, दुकानों, स्कूलों, मंदिरों और पानी की टंकियों में भी दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं।

इलाके के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से गुहार

इलाके के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का दौरा जरूर किया और विशेषज्ञ टीमों ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया।

यहां तक कि टिहरी डैम से आई एक विशेषज्ञ टीम ने भी इलाके का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी, लेकिन अब तक स्थानीय लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर जमीन धंसने की असली वजह क्या है और इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान यह सामने आया कि कई स्थानों पर सड़कें ढाई से चार फुट तक नीचे धंस चुकी हैं, जिसका सीधा असर आसपास की दुकानों और घरों पर पड़ा है. कुछ दुकानों को तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद दोबारा बनवाना पड़ा, लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।