పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Tamil Nadu : तमिलनाडु में दिल दहला देने वाली वारदात

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: July 21, 2025 • 12:42 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

 प्रेमी ने दो बच्चों की मां को दिया था ये आइडिया

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक महिला ने अपने पति को सांभर में जहर मिलाकर खिला दिया क्योंकि पति उसके और उसके प्रेमी (Lover) के संबंधों की राह में बाधा बन रह था. हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

भारत के दक्षिण के राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) से हत्या की एक घटना सामने सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी. महिला ने पति की हत्या इसलिए की क्योंकि वो उसके और उसके प्रेमी के संबंधों की राह में बाधा बन रह था. महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

ये घटना तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के अरूर के कीराईपट्टी गांव की बताई जा रही है. मृतक पति की पहचान रसूल (35) के रूप में हुई है. वहीं आरोपी महिला का नाम अम्मूबी है. पुलिस आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

पत्नी का शुरू हुआ अफेयर

रसूल की कुछ साल पहले अम्मूबी से शादी हुई थी. रसूल और अम्मूबी का एक बेटा और एक बेटी है. रसूल एक निजी कंपनी में ड्राइवर था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. अम्मूबी घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती. उसकी जिंदगी बड़े आराम से कट रही थी. इसी बीच उसकी जिंदगी में एक और शख्स की एंट्री हुई, जिससे उसका अफेयर शुरू हो गया. व्यक्ति का नाम लोकेश्वरन है.

दरअसल, कुछ दिन पहले रसूल को उल्टी हुई और वह बेहोश हो गया. इसके बाद, परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. इस दौरान उसके खून के नमूनों की जांच की गई तो उसमें कीटनाशक के अवशेष पाए गए. डॉक्टरों ने घरवालों को यह बात बताई. ये सब जानकार रसूल के घरवाले हैरान रह गए।

प्रेमी के कहने पर पति को दिया जहर

फिर उन्होंने अम्मूबी से शक के आधार पर पूछताछ की. उसने कुछ बेतुकी बातें बताईं. तब उन्होंने उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट चेक की, जिसके बाद सारी कहानी समाने आ गई. अम्मूबी ने लोकेश्वरन के कहने पर रसूल को जहर दिया. उसने पहले आनार के जूस में जहर मिलाया, लेकिन उसे रसूल ने नहीं पिया. इसके बाद उसने रसूल के खाने वाले सांभर में जहर मिलाया, जिसे खाने से उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों ने अम्मूबी और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अम्मूबी और लोकेश्वरन को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य पढ़ें: Tamil Nadu: तेज रफ्तार बाइक ने कार में मारी जोरदार टक्कर

#BreakingNews #CrimeStory #DeadlyAffair #HindiNews #LatestNews #LoveTurnedCrime #PoisonInSambar #ShockingIndia

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.