పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News : महाराजगंज में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, अर्थी पर लेटी युवती का सिंदूरदान, जानिए पूरा माजरा

Author Icon By digital
Updated: June 16, 2025 • 11:39 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती से यौन शोषण का आरोप

यूपी के महराजगंज स्थित कृष्णानगर वार्ड में रविवार को अर्थी पर लेटी युवती का सिंदूरदान करने वाले युवक पर युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी के लिए ढाई लाख रुपये ले लिए, पांच लाख रुपये और लेने के लिए दबाव बना रहा था, जिस पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

युवती के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

कृष्णानगर वार्ड निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शहर के हर्रेडीह वार्ड निवासी युवक ने उनकी बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। बाद में उसने उनके मकान के निचले तल पर एक कमरे में दुकान खोल ली और वहीं रहने लगा। शादी का झांसा देकर चार साल तक वह उनकी बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा। जब उन्हें बेटी और युवक के संबंध के बारे में पता चला तो पूछताछ की। बेटी युवक के झांसे में थी और वह शादी की उसी शादी करने की बात कहने लगी।

युवती के पिता ने कही बड़ी बात

पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने आरोपी युवक से बेटी की शादी के लिए 29 नवंबर की तारीख तय कर दी। आरोपी ने शादी के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे जो उन्होंने जमीन बेचकर दे दिए थे। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि बाद में युवक बेटी पर पांच लाख रुपये और दिलाने का दबाव बनाने लगा। बेटी ने इस पर विरोध जताया तो आरोपी शादी न करने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।

पिता ने लगाई न्याय की गुहार

इसी मामले में 14 जून की देर शाम भी आरोपी ने विवाद किया था जिसके बाद बेटी ने मकान के ऊपरी तल पर एक कमरे में चली गई। काफी देर कोई सुगबुगाहट नहीं मिलने पर परिवार के लोग कमरे के पहुंचे तो देखा कि बेटी मरी पड़ी थी। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews UP NEWS

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.