తెలుగు | Epaper

Madhya Pradesh News : सिंगरौली में डबल मर्डर केस

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Madhya Pradesh News : सिंगरौली में डबल मर्डर केस

घर में ही तैयार किया चबूतरा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर हत्या से पहले घर में चबूतरा बना लिया था। सिंगरौली में अंधविश्वास के शक में एक युवक ने 50 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय पुरुष की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. घर में बने चबूतरे और पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में अंधविश्वास में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा बैरिहवा टोला में एक युवक ने कथित तौर पर जादू-टोना के शक में पड़ोस की 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. महिला को बचाने पहुंचे 65 वर्षीय पड़ोसी की भी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. हालांकि, पुलिस इस घटना को नरबलि जैसी कुप्रथा से जोड़कर देख रही है. इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।

आरोपी युवक की पत्नी का कुछ महीने पहले गर्भपात हुआ था. इस घटना के बाद से उसे यह भ्रम हो गया था कि उसके साथ किसी ने टोना-टोटका (tona-totaka) किया है. इसी शक के चलते उसने पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक नरबलि की तैयारी कर रहा था. वारदात से पहले आरोपी ने अपने घर के आंगन में एक चबूतरा तैयार किया था. घटनास्थल से नारियल, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री बरामद की गई है, जिससे पुलिस को भी नरबलि जैसी कुप्रथा की आशंका है।

रात में वारदात को अंजाम देने की तैयारी

आरोपी दिन में बाजार से पूजा सामग्री खरीदकर लाया था और रात में वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. देर रात उसने महिला को जबरन अपने घर खींच लिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसी दौरान 65 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग महिला को बचाने आगे आए, लेकिन आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हंगामे के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य ग्रामीणों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. तीन से चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अन्य पढ़े: National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी बेहद उग्र था और पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था. मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

पुलिस के मुताबिक, अधविश्वास में की गई हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है. प्रशासन ने गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870