పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

 Plane Crash: अब तक 87 शवों की पहचान-सौंपे गए 42 पार्थिव शरीर

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 16, 2025 • 11:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अब तक 87 शवों की पहचान हो चुकी है, और 42 पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। डीएनए परीक्षण के माध्यम से अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

12 जून 2025 को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सवारियों की संख्या और पहचान

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (दो पायलट और 10 केबिन क्रू) शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।

अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान का सिलसिला जारी है. 270 शवों में से अब तक 87 शवों की पहचान हो चुकी है और इसमें से 42 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस बीच विमान हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (VR) ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है. जांच के मामले में यह अहम कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि इससे दुर्घटना के पीछे संभावित कारण का पता लगाया जा सकेगा।

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के हादसे के 3 दिन बाद हादसे को लेकर जांच में तेजी आ रही है. जांच कर रहे अधिकारियों ने कल रविवार को बताया कि उन्हें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ब्लैक बॉक्स मिल गया है, इसके जरिए हादसे के पीछे की संभावित कारणों का पता चल पाएगा. इससे पहले, एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने बताया था कि विमान का केवल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) ही मिला है. हादसे में 270 लोग मारे गए, जिनमें 241 लोग सवार थे।

PM मोदी के प्रधान सचिव ने की बैठक

जांच अधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को ब्लैक बॉक्स मिलने के बारे में बताया. प्रधान सचिव ने कल रविवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

पीआईबी की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधान सचिव मिश्रा ने सर्किट हाउस में एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र तथा राज्य सरकारों, एएआईबी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रहे राहत, बचाव और जांच की कोशिशों पर चर्चा की. पीआईबी के अनुसार, एएआईबी ने हादसे को लेकर व्यापक जांच शुरू कर दी है. साथ ही यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) इंटरनेशनल प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है, क्योंकि यह जहाज अमेरिका में बना है।

FDR के साथ कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी बरामद

एक विदेशी नागरिक के शव की पहचान

Read more: Plane Crash : फिल्म निर्माता महेश कालवडिया की लापता स्थिति

#Ahmedabad Plane Crash Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.