పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 13, 2026 • 8:44 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे (Prateek Yadav) का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मौत की वजह पर सस्पेंस

अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक

Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी (Sadhana Gupta) के बेटे थे। वहीं उनकी पत्नी Aparna Yadav भाजपा नेता होने के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।

राजनीति से बनाई दूरी

प्रतीक यादव ने हमेशा सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। वह अपने व्यवसाय और फिटनेस की दुनिया में अधिक सक्रिय रहते थे। लखनऊ में उनके कई जिम संचालित होते थे और वह खुद भी फिटनेस ट्रेनर के रूप में जाने जाते थे। मीडिया और राजनीतिक मंचों से दूर रहकर वह शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर ध्यान देते थे।

अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार

टिकट की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन

नवंबर 2012 में कुछ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर लोकसभा चुनाव में प्रतीक यादव को आजमगढ़ से टिकट देने की मांग की थी। उस समय Shivpal Singh Yadav और उनकी मां साधना गुप्ता ने भी इस मांग का समर्थन किया था। हालांकि पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला नहीं लिया था।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #Mulayam Singh Yadav News #Prateek Yadav News breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.