तमिलनाडु में विजय की ताकत बढ़ी
Vijay TVK : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय ने अपनी राजनीतिक ताकत और बढ़ा ली है। तमिलनाडु विधानसभा में होने वाले विश्वास मत से पहले मुख्यमंत्री विजय को बड़ी राहत मिली है। एआईएडीएमके के 28 बागी विधायकों ने विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके बाद विधानसभा में विजय की संख्या 147 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा बहुमत से काफी ऊपर है, इसलिए माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट में उनकी जीत लगभग तय हो गई है।
चुनाव में टीवीके का प्रदर्शन
हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 सीटों में से टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के बहुमत से पार्टी कुछ सीटें पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस और कुछ छोटे दलों के समर्थन से विजय ने 120 विधायकों का समर्थन जुटाकर सरकार बनाई। अब 13 मई को विधानसभा में उन्हें बहुमत साबित करना है।
अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार
बागी विधायकों का समर्थन अहम
ऐसे महत्वपूर्ण समय में एआईएडीएमके के 28 बागी विधायकों का विजय के समर्थन में आना राजनीतिक रूप से बेहद (Vijay TVK) अहम माना जा रहा है। इससे टीवीके सरकार की स्थिरता और मजबूत होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। वहीं विपक्षी दल इन घटनाओं पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब सबकी नजर विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :