मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित करीब 11 राज्यों में आंधी और बारिश के साथ तूफान की संभावना है।
देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सुबह के नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप चुभने लगती है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों कुछ जगहों पर गर्मी ज्यादा परेशान करने वाली है। आइए जानते है कहां कैसा मौसम रहने वाला है।
इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित करीब 11 राज्यों में आंधी और बारिश के साथ तूफान की संभावना है। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान और हरियाणा में हीटवेव
आईएमडी का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में हीटवेव चलने वाली है। इन दिनों राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के बीकानेर, चुरु सहित कई जिलों में सोमवार को पारा 45 डिग्री से ज्यादा दज किया गया। वहीं, उदयपुर में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई।
महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत
कई राज्यों में आसमान से आफत बरसती नजर आ रही है। बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 2 और झारखंड में 5 लोगों की जान चली गई। मौसत विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में बिजली गिरने की संभावना है।
Read more : आप लोग आतंकियों को इनाम दो, हम ट्रंप के साथ : नेतन्याहू