తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बुर्का में मतदान करने वाली महिलाओं की पहचान पर EC का कड़ा रुख

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बुर्का में मतदान करने वाली महिलाओं की पहचान पर EC का कड़ा रुख

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बुर्का या पर्दे में मतदान केंद्र (Voter Centre) आने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि 1994 में चुनाव आयुक्त टीएन शेषन (T N Shesan) के समय से लागू है। देशभर में इसकी सख्ती से अनुपालन कराने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है।

आयोग ने साझा किया टीएन शेषन का आदेश

चुनाव आयोग ने इस दौरान 21 अक्टूबर 1994 को जारी अपने आदेश को साझा किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मतदान केंद्र में बुर्का या पर्दे में आने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने और सहायता के लिए महिला अधिकारी की तैनाती अनिवार्य होगी।

राजनीतिक दलों ने उठाए थे सवाल

सपा सहित कुछ राजनीतिक दलों ने आयोग के इस फैसले पर सवाल उठाए थे। आयोग ने जवाब में कहा कि यह व्यवस्था केवल मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए है और इसमें धार्मिक परंपराओं और सामाजिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में लागू प्रावधान

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की मांग पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की तैनाती की घोषणा की थी। इसका मकसद बुर्का और पर्दे में आने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करना और उन्हें मतदान में सहायता प्रदान करना है।

संविधानिक आधार और आयोग की प्रतिबद्धता

चुनाव आयोग ने कहा कि संविधान के तहत मतदाता की पहचान अनिवार्य है। आयोग की यह प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि सभी मतदाता सुरक्षित और पारदर्शी मतदान कर सकें।

Read More :

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870