नई दिल्ली। Air India की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में विमान अचानक तेज कंपन करने लगा और अजीब आवाजें आने लगीं। लगभग 300 यात्रियों को लेकर उड़ रहे इस विमान को एहतियातन आयरलैंड के (Shannon Airport) पर उतारना पड़ा। विमान में आई इस तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों में डर और बेचैनी का माहौल बन गया।
उड़ान के छह घंटे बाद महसूस हुआ तेज कंपन
जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही (Air India Flight AI102) ने उड़ान भरने के करीब छह घंटे बाद अटलांटिक महासागर के ऊपर अचानक तेज झटके महसूस किए।यात्रियों ने बताया कि विमान में अचानक कंपन शुरू हो गया और कुछ देर के लिए तेज आवाजें भी सुनाई देने लगीं। इससे विमान में बैठे यात्रियों की सांसें थम सी गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पायलट ने तुरंत लिया विमान डायवर्ट करने का फैसला
स्थिति को देखते हुए पायलट ने बिना देर किए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार विमान करीब छह घंटे तक हवा में रहने के बाद 15 मार्च की सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 4:30 बजे सुरक्षित लैंड कर गया।
नया एयरबस ए350 विमान होने से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि जिस विमान में यह तकनीकी समस्या सामने आई, वह एयर इंडिया के बेड़े का अत्याधुनिक Airbus A350 है। यह विमान हाल ही में अप्रैल 2024 में एयरलाइन के बेड़े में शामिल किया गया था।
इतने आधुनिक विमान में अचानक कंपन और शोर की समस्या सामने आने से एयरलाइन प्रबंधन और तकनीकी विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।
अन्य पढ़े: IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद
इंजीनियरों की टीम कर रही है जांच
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर विमान को डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फिलहाल विमान शैनन एयरपोर्ट पर खड़ा है और इंजीनियरों की टीम तकनीकी खराबी के कारणों की गहन जांच कर रही है। साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
Read More :