తెలుగు | Epaper

Karnataka : झगड़े में बीच-बचाव करने गया था छात्र

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Karnataka : झगड़े में बीच-बचाव करने गया था छात्र

सीने पर लग गया जोरदार मुक्का, अस्पताल में हो गई मौत

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में झगड़े में बीच-बचाव करने जाना एक छात्र को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, छात्र के सीने पर मुक्का मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 नाबालिगों को पकड़ा है।

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले (Shivamogga) से हत्या की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां झगड़ा छुराने के लिए गए एक छात्र की सीने पर मुक्का मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मरने वाले छात्र की पहचान संकेत (उम्र 16 वर्ष) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब छात्र एक स्पेशल क्लास से घर लौट रहा था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 नाबालिग छात्रों (5 minor students) को अरेस्ट किया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दूसरे समुदाय के चार से पांच युवाओं का एक ग्रुप गिरीश नाम के एक युवक के साथ झगड़ा कर रहा था तभी संकेत ने बीच-बचाव किया। इसके बाद हमलावरों ने संकेत पर हमला कर दिया, पुलिस के मुताबिक संकेत को एक आरोपी ने सीने में मुक्का मार दिया जिससे वो बेसुध होकर गिर गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गयी, गिरीश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात

इस घटना के सामने आने के बाद लोकल MLA एस. एन. चन्नबसप्पा ने मौके का दौरा किया और बाद में दुखी परिवार से मिले। उन्होंने मैकगैन हॉस्पिटल में घायल युवक का हाल भी पूछा। पुलिस ने 5 नाबालिग संदिग्धों को हिरासत में लेकर तुंगानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात लगाई गई है।

अन्य पढ़े: Sports- अभिषेक में क्षमता अपार, लेकिन बड़ी पारी के लिए संयम जरूरी- आमिर

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया है कि नाबालिग जिसकी मौत हुई है और बाकी छात्र आपस में दोस्त हैं, सब एक ही इलाके में साथ ही पले बढ़े हैं, जब ये नाबालिग छात्र स्पेशल क्लास अटैंड करके बाहर आया तो सड़क पर उसके बाकी दोस्त किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे, ये भी वहां गया और उनका आपस में झगड़ा बढ़ता चला गया, एक ने इस नाबलिग छात्र को मुक्का मार दिया जिससे वो बेसुध होकर गिर गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई, इस सिलसिले में पांच नाबालिग छात्रों को अरेस्ट कर लिया गया है।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870