वाटर पार्क गर्मियों में मस्ती करने की एक बेहतरीन जगह है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतकर ही आप इस अनुभव को पूरी तरह से एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप भी फैमिली के साथ इस जगह पर घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। गर्मियों में सबसे ज्यादा मजा तो वाटर पार्क जाने में आता है। लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पार्क जरुर जाते हैं। समर विकेशन में बच्चे अपनी फैमिली के साथ वाटर पार्क जाने की जिद्द तो जरुर करते हैं। गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए बच्चों से लेकर बड़ें भी सब लोग वाटर पार्क में एन्जॉय करने के लिए उत्सुक रहते हैं। राइड्स की ढेर सारी मस्ती हर कोई पसंद करता है। ठंडे पानी की फुहारे भी काफी मजा देती है। ऐसे में अगर आप भी वाटर पार्क जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष रखें ख्याल।
वाटर पार्क में स्विमवियर सही चुनें
अगर आप वाटर पार्क जा रहे हैं, तो सही स्विमवियर जरुर चयन करें। स्टाइल के साथ कंफर्ट और सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए सही से स्विमवियर चुनें। ढीले कपड़े या टाइट कपड़े परेशानी की वजह बन जाते हैं। ऐसा स्विमवियर पहनें जो बॉडी से चिपका हो, लेकिन बॉडी को सांस लेने में कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त कॉटन कपड़े न पहनें। आप नायलॉन, स्पैन्डेक्स या पॉलिएस्टर के स्विमवियर ले सकते हैं।

साफ-सफाई का रखें ख्याल
वाटर पार्क जाना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। नहीं तो आपको इंफेक्शन और स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। पूल में जाने से पहले और बाद में नहाना जरुरी है इसलिए Water Park में शावर मौजूद होते हैं। हाथों को धुलते रहें और सेनटाइज करें। नंगे पांव ज्यादा न चलें, वरना फंगल इंफेक्शन हो जाएगा।
भीड़ से बचने के लिए सही टाइमिंग जरुरी है
अगर आप Water Parkजाएं, तो सोमवार से शुक्रवार के बीच ही जाएं। इस समय के दौरान भीड़ कम होती है। वीकेंड्स और छुट्टियों में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप सही टाइमिंग की प्लानिंग करेंगे तो Water Park जाना मजेदार रहेगा।
हाइड्रेशन जरुरी है
Water Park में मस्ती करने बाद लोग हाइड्रेटेड रहना तो भूल ही जाते है। लोग पानी पीना तो बिल्कुल ही भूल जाते हैं। ऐसा करने से शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 1 गिलासपानी जरुर पिएं। पानी पीने से थकावट, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों को भी पानी पिलाते रहें।
वाटर पार्क में धूप से बचें
Water Park जाने से टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए आप धूप से बचने केलिए वाटरप्रूफ या कम से कम SPF 30+ वाला सनस्क्रीन लगाएं। इसे आप हर 2-3 घंटे के बाद जरुर लगाएं। धूप से बचने के लिए आप हैट या कैफ पहन सकते हैं। इसके अलावा, UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे आंखों को आप पहन सकते हैं, जो कि धूप से बचाते हैं।
- Hyderabad : कांग्रेस सरकार जनता कल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है- विवेक
- Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
- Rajasthan : खौलते दूध में गिरकर 10 महीने की बच्ची की मौत
- ATEXCON : “दक्षिण एशिया की टेक्सटाइल कैपिटल बनेगा तेलंगाना” – ए. रेवंत रेड्डी
- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा पर ‘गब्बर’ एक्शन