తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : तेजस्वी का चुनावी दांव, हर महिला के खाते में देंगे 30 हजार रुपये

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : तेजस्वी का चुनावी दांव, हर महिला के खाते में देंगे 30 हजार रुपये

पटना। विधानसभा चुनाव के मतदान से महज दो दिन पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद (CM Post) के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, जिन्हें राजनीतिक विश्लेषक गेमचेंजर मान रहे हैं।

‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को मिलेगा 30 हजार

तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो “माई बहिन योजना” (Mai Bahin Yojna) के तहत महिलाओं के खातों में एकमुश्त 30 हजार रुपये भेजे जाएंगे।उन्होंने कहा, “सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माताओं-बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

सरकारी कर्मचारियों के लिए पोस्टिंग नियम में बड़ा बदलाव

सरकारी कर्मचारियों को साधते हुए तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने वादा किया कि उनकी पोस्टिंग अब गृह जिले से अधिकतम 70 किलोमीटर की दूरी पर की जाएगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को परिवार से दूर रहने की समस्या से राहत देना है।

किसानों को मिलेगी सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

किसानों के हित में तेजस्वी ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को अब पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाएगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसे प्रति यूनिट लेती है, लेकिन हमारी सरकार बनने पर यह खर्च पूरी तरह सरकार वहन करेगी,” उन्होंने कहा।

व्यापार मंडलों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

तेजस्वी यादव ने बताया कि राज्य के व्यापार मंडलों के 8,463 PACS को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही धान, गेहूं जैसी फसलों के समर्थन मूल्य में अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

चुनावी रणनीति में महिला और कर्मचारी वोट बैंक केंद्र में

तेजस्वी की इन घोषणाओं से साफ है कि महागठबंधन ने चुनाव के अंतिम चरण में महिला वोटरों और सरकारी कर्मचारियों पर फोकस बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम बिहार की चुनावी हवा को नया मोड़ दे सकता है।

Read More :

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870