Vijay CM : तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। करीब छह दशकों से चली आ रही द्रविड़ पार्टियों की राजनीति को चुनौती देते हुए तमिलगा वेत्री कड़गम के संस्थापक और अभिनेता सी. जोसेफ विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक असमंजस आखिरकार खत्म हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार रात विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत के लिए उसे सहयोगियों की जरूरत थी। कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गया।
रविवार सुबह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले यह समारोह दोपहर में होना था, लेकिन बाद में समय बदलकर सुबह दस बजे कर दिया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। विजय के साथ टीवीके के कई वरिष्ठ नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
अन्य पढ़े: West Bengal- भावुक हुए अमित शाह, बोले- शहीदों के बलिदान का मिला प्रतिफल
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चेन्नई में उत्सव जैसा माहौल है। स्टेडियम के बाहर सुबह से ही विजय के समर्थकों की (Vijay CM) भारी भीड़ जुट रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। समर्थक विजय की तस्वीरों वाले स्कार्फ, बैज और पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्टेडियम के आसपास विजय के समर्थन में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है।
नई सरकार को तेरह मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। वहीं डीएमके ने खुद को एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करने की बात कही है। तमिलनाडु की जनता ने दशकों बाद एक नई राजनीतिक ताकत को सत्ता सौंपकर बड़ा संदेश दिया है। अब पूरे देश की नजर विजय की सरकार और उनके कामकाज पर टिकी हुई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :