Latest News-Bihar : नवीनगर से टिकट पर अर्चना चंद्रा का धन्यवाद

Read Time:  1 min
अर्चना चंद्रा
अर्चना चंद्रा
FONT SIZE
GET APP

प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली पार्टी जन सुराज ने (Bihar) बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नवीनगर सीट से अर्चना चंद्रा को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा –

अर्चना चंद्रा औरंगाबाद के नवीनगर विधानसभा सीट से जन सुराज ने (Archana Chandra) अर्चना चंद्र यादव को मैदान में उतारा है। टिकट फाइनल होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने 51 लोगों का टिकट फाइनल किया है। जिसमें मेरा भी नाम है। प्रशांत किशोर पूरे राज्य में बदलाव के लिए अभियान चला रहे हैं। लोग उनकी बातों को सुन रहे हैं। आज बिहार विकास के 28वें नंबर पर है। यह दाग हर बिहारी पर है

जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों ने दोनों गठबंधन के नेताओं को देख लिया। एक बार बिहार का बेटा प्रशांत किशोर को मौका दीजिए। जो सर्व समाज के लोगों से बिहार बदलने की अपील कर रहे हैं। नवीनगर से मुझे चुना है। सभी लोग बिहार को आगे बढ़ाने में सहयोग करें और उन्माद की राजनीति से अलग होकर राज्य पर जो दाग है उसे मिटाने के लिए प्रशांत के कंधे को ताकत लगाइए।

एनडीए वाले भी जंगल राज की बात करते हैं

अर्चना चंद्रा

अर्चना चंद्र यादव ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर जात-पात की बात नहीं करते हैं। सर्व समाज और बिहार में बदलाव की बात करते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा और विकास की बात करते हैं। दोनों गठबंधन को आप लोग 40 साल से देख रहे हैं। एनडीए वाले भी जंगल राज की बात करते हैं। वे कभी भी विकास की बात नहीं करते।

अन्य पढ़ें: तेजस्वी की नौकरी योजना पर मांझी का तंज, कहा, ‘अब चांद-मंगल पर भी देंगे फार्महाउस’

महागठबंधन के नेता जात-पात और आरक्षण बचाओ के नाम पर वोट मांगते हैं। बिहार की जनता अब इन्हें समझ चुकी है। बिहार के लगभग 50 लाख 10 से 12000 के लिए दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। उनलोगों के लिए अगर कोई खड़ा है और पहली बार शिक्षा-पलायन रोकने की बात कोई कर रहा है तो वह प्रशांत किशोर है।

बिहार में क्या खास बात है?

बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय, बोध गया, और वैशाली जैसे कई ऐतिहासिक धरोहर हैं। बिहार की संस्कृति बहुपरकारी है। यहां के प्रमुख कला-साधनों में मधुबनी पेंटिंग, लोक नृत्य, और लोक गीत शामिल हैं। बिहार का भोजन भी बहुत प्रसिद्ध है, जिसमें लिट्टी चोखा, चूड़ा दही, और सत्तू शामिल हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।