పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

West Bengal- पश्चिम बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 9, 2026 • 11:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया इतिहास रच दिया गया। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई और सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigage Parade Ground) में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने बांग्ला भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार का गठन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा ने राज्य में पहली बार सत्ता हासिल की है। शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की थी।

शपथ समारोह में जुटे देशभर के दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी समारोह में भाग लिया। मंच पर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के कई प्रमुख नेता नजर आए। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान और सुनेत्रा पवार भी समारोह में शामिल हुए।

पीएम मोदी के साथ पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुवेंदु अधिकारी के साथ ब्रिगेड मैदान पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। समारोह स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान से जोड़कर देखा।

अन्य पढ़े: क्षेत्रीय संगीत का बढ़ता दबदबा

ब्रिगेड मैदान बना शक्ति प्रदर्शन का केंद्र

नई सरकार के गठन के साथ ही ब्रिगेड मैदान भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया। समारोह में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर में पुलिस तथा केंद्रीय बल तैनात रहे।

Read More :

# Paper Hindi News #Amit sah news #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Brigade Parade Ground News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #Rajnath singh news #Suvendu Adhikari News breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.