CBSE result 2026 : सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम सबसे आगे

Read Time:  1 min
CBSE result 2026
CBSE result 2026
FONT SIZE
GET APP

सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित

CBSE result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। क्षेत्रवार प्रदर्शन में केरल का त्रिवेंद्रम क्षेत्र सबसे आगे रहा। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम ने 95.62 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है।

चेन्नई दूसरे स्थान पर

तमिलनाडु का चेन्नई क्षेत्र 93.84 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कर्नाटक का बेंगलुरु क्षेत्र 93.19 प्रतिशत परिणाम के साथ तीसरे स्थान पर रहा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र ने 92.77 प्रतिशत परिणाम दर्ज किए। दिल्ली वेस्ट ने 92.34 प्रतिशत और दिल्ली ईस्ट ने 91.73 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया।

सबसे कम परिणाम यहां

प्रयागराज क्षेत्र का परिणाम सबसे कम 72.43 प्रतिशत रहा। पटना क्षेत्र ने 74.45 प्रतिशत परिणाम दर्ज किए। अहमदाबाद ने 90.60 प्रतिशत, गुरुग्राम ने 88.45 प्रतिशत, लुधियाना ने 87.92 प्रतिशत और पुणे ने 87.32 प्रतिशत परिणामदर्ज किए।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध दस्तावेज

सीबीएसई ने छात्रों के लिए डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। छात्र डिजिलॉकर ऐप के जरिए अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र गूगल प्ले स्टोर से डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अन्य पढ़े: IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

उमंग ऐप पर भी रिजल्ट

सीबीएसई ने बताया कि छात्र उमंग मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। विदेशों में पढ़ने वाले (CBSE result 2026) छात्रों को उनके डिजिटल दस्तावेज ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे।

2 जून से सुधार प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अंक सुधारने वाले छात्रों और कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों के लिए प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। बोर्ड ने कहा कि पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।