పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Kanpur : आईआईटी कानपुर में छात्र की मौत से शोक

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 29, 2025 • 5:29 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हॉस्टल में हुई घटना, कैंपस में गम का माहौल

IIT कानपुर के एक हॉस्टल में छात्र की मौत की खबर से संस्थान में शोक फैल गया। घटना के बाद छात्रों और स्टाफ के बीच गहरी संवेदना देखी गई।

सुसाइड नोट बरामद

केवल (“Sorry Everyone”) लिखा होने की जानकारी- प्राथमिक जांच में पुलिस को एक छोटा नोट मिलने की बात सामने आई है। इसके आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में 26 साल के छात्र जयसिंह मीणा ने आत्महत्या कर ली. सोमवार को उनके कमरे में शव पंखे से लटका मिला और ‘सॉरी एवरीवन’ लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के कैंपस में एक बार फिर दुखद घटना घटी है. यहां पढ़ाई कर रहे एक 26 साल के छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का शव सोमवार को उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सिर्फ इतना लिखा था- ‘सॉरी एवरीवन…’. इस घटना ने संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच गहरा सदमा पैदा कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मृतक छात्र का नाम जयसिंह मीणा

मृतक छात्र का नाम जयसिंह मीणा था, जो राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला था. उनके पिता गौरी शंकर मीणा हैं. जयसिंह आईआईटी कानपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था और हॉस्टल नंबर दो के कमरा नंबर 148 में रह रहा था. सोमवार सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो साथी छात्रों को शक हुआ. उन्होंने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होने पर पुलिस को जयसिंह का शव पंखे से लटकता हुआ मिला. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने फांसी लगाने से पहले अपनी हाथ की नस भी काट ली थी. उसकी कलाई पर कई घाव पाए गए हैं।

अन्य पढ़े: Delhi-कोरोना के बाद अब प्रदूषण से जूझ रहा भारत

घर जाने वाला था छात्र

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मंगलवार को परिजनों के कानपुर पहुंचने पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ मीणा ने फोन पर बताया कि उन्हें दोपहर 12:30 बजे इस दुखद घटना की सूचना मिली. सिद्धार्थ ने कहा, “हम सभी सदमे में हैं. जयसिंह घर आने वाला था, लेकिन अब यह खबर….” उन्होंने आगे कहा कि 28 नवंबर को विंटर वैकेशन शुरू हो गई थीं और जयसिंह छुट्टियों में घर लौटने की तैयारी में था. लेकिन अचानक यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. परिवार के सदस्य जल्द ही कानपुर पहुंच रहे हैं और पुलिस से पूरी जांच की मांग करेंगे।

मोबाइल और लैपटॉप खंगाल रही पुलिस

यह घटना आईआईटी कानपुर में छात्रों द्वारा आत्महत्या का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई छात्रों ने ऐसा कदम उठाया है. एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सुसाइड नोट से प्रतीत होता है कि छात्र किसी व्यक्तिगत समस्या से गुजर रहा था, लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है. पुलिस छात्र के साथी छात्रों और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ कर रही है. साथ ही, मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच से और सुराग मिल सकते हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IITKanpur #CampusNews #Condolences #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.