अचानक बदले हालात, इलाके में फैली दहशत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने जमीन से आग और धुआं निकलते हुए देखा। यह खौफनाक नज़ारा देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए।
जमीन से उठती लपटों ने बढ़ाई चिंता
रहस्यमयी घटना से लोग सहमे- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक धरती से आग (Fire) की लपटें और गर्म धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास का इलाका डर के माहौल में डूब गया। कई लोगों ने इसे मोबाइल कैमरों में कैद किया, जिसके वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एमपी के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में कोर्ट परिसर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएसएनएल द्वारा अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी में अचानक आग जलने लगी. थोड़ी ही देर में यह घटना स्थानीय लोगों के लिए रहस्य का विषय बन गई. घटना जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइप लाइन ज्वाइंट के लिए खोदे गए गड्ढे के ऊपर पड़ी मिट्टी से अचानक धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें दिखाई देने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने जब जिज्ञासावश उस मिट्टी को ऊपर-नीचे किया, तो आग और तेज हो गई. इस अप्रत्याशित घटना से आसपास खड़े लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी गई. मिट्टी में आग लगने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे गैस रिसाव से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे किसी रासायनिक प्रतिक्रिया का परिणाम मान रहे हैं. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
क्या कहना है स्थानीय लोगों का?
राजकरण शुक्ला ने बताया कि हम लोग वहां खड़े थे, तभी अचानक मिट्टी से धुआं निकला और आग जलने लगी. जब मिट्टी को थोड़ा गया तो आग और तेज हो गई, यह बहुत ही हैरान करने वाला दृश्य था।
वहीं ब्रजेश का कहना है कि पहली बार ऐसा देखा है कि मिट्टी में आग लग रही हो. लोग डर भी गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह हो कैसे रहा है. स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इसकी जांच करें, ताकि आग लगने के कारण का पता चला सके।
अन्य पढ़े: