Bihar news : शहीद इम्तियाज के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। शहीद के परिवार को बिहार के मुख्यमंत्री कोष से 29 लाख और बिहार सरकार की ओर से 21 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है।

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। एक विज्ञप्ति के अनुसार, परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिनमें से 29 लाख रुपये बिहार के मुख्यमंत्री कोष से और 21 लाख रुपये राज्य सरकार से दिए जाएंगे।

10 मई को शहीद हो गए थे इम्तियाज

इम्तियाज का अंतिम संस्कार बिहार के सारण जिले के नारायणपुर स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ 12 मई को किया गया। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी में इम्तियाज 10 मई को शहीद हो गए थे।

तेजस्वी ने शहीद इम्त्यिाज के बेटे से की मुलाकात

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर इम्त्यिाज के परिवार से मुलाकात की और भारतीय सेना के अटूट साहस और प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमने बिहार के बेटे मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि दी है। वह देश की सुरक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। मैं उनके बेटे से भी मिला। कल मैं उनके परिवार से भी मिलूंगा। हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।”

देश उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इम्तियाज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से अनुमानित सहायता राशि दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम नीतीश ने लिखा, “जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज जी को श्रद्धांजलि।

Read more :  सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को किया ढेर, दो गिरफ्तार

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।