పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

PM Modi : विकास में खेलों की अहम भूमिका

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: August 15, 2025 • 10:44 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

खेलों के माध्यम से समावेशी और आत्मनिर्भर भारत

79वें स्वतंत्रता (79th Independence Day) दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री (PM Modi) नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 12वीं बार तिरंगा फहराया है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज खेलों को लेकर माता-पिता की मानसिकता बदल रही है। अब हम दूर-दराज के इलाकों में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं

खेलों को लेकर बदल रही मानसिकता: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने कहा कि खेल भी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। एक समय था जब माता-पिता बच्चों को खेलों में समय बिताने के लिए नहीं कहते थे। आज के समय जब बच्चे खेलों में रुचि लेते हैं और उसमें अच्छा करते हैं तो माता-पिता को गर्व होता है। मैं इसे एक पॉजिटिव संकेत मानता हूं। इससे मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम दूर-दराज के इलाकों में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसमें नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी बहुत ही मददगार होगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि यह आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने का समय है, अगर आपको सरकारी नीतियों में कोई बदलाव चाहिए, तो मुझे बताएं।

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की क्षमता पर पूरा भरोसा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर हमारे युवाओं की क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। हमें अपनी विविधता का जश्न मनाने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत में भाषाओं की समृद्ध विविधता है, हमें अपनी सभी भाषाओं पर गर्व होना चाहिए।

PM मोदी ने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

79वें स्वतंत्रता दिवस ने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर मारा है। पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछ-पूछकर मार गया। उसकी आतंकियों को सजा मिली।

15 अगस्त 1947 को भारत का इतिहास क्या है?

भारत में प्रतिवर्ष 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जो 15 अगस्त 1947 को यूनाइटेड किंगडम से देश की स्वतंत्रता की याद में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू हुआ, जिसने विधायी संप्रभुता भारतीय संविधान सभा को हस्तांतरित कर दी।

भारत को आजाद किसने कराया था?

आज ही के दिन 1947 में अंग्रेजों ने भारत को आजादी देने का ऐलान किया था। ये ऐलान ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने किया था। एटली ने कहा था कि 30 जून 1948 से पहले भारत को आजाद कर दिया जाएगा।

अन्य पढ़ें: Tariff Tension के बीच पीएम मोदी-ट्रंप की हो सकती है मुलाकात

#BreakingNews #HindiNews #IndiaSupportsSports #LatestNews #NewIndiaRising #ProudParentsOfAthletes #SportsForDevelopment #YouthEmpowermentThroughSports

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.