పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल,

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 5, 2025 • 11:17 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केंद्रीय कृषि मंत्री गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के माता-पिता से मिले। बेदाखेड़ी हाईवे पर शिवराज सिंह चौहान के काफीले की गाड़ी पलटी।

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रहा जिला पुलिस का वाहन पलटा गया। इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया। यह हादसा तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। यह हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी हाईवे पर हुआ।

गाड़ी पलटने से 3 पुलिसकर्मी घायल

इस दुर्घटना में घायल घायल हुए पुलिसकर्मियों का नाम एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल है। एएसआई एसपी सिमोलिया को सीने में चोट बताई गई वहीं अन्य दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खातेगांव में बीजेपी के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के परिजनों से मिले और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के पीड़ित परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले पकंज सांकलिया के घर गए और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इसके बाद वे इसी हादसे से में मारे गए दो परिवारों से मिले। गुजरात के बनासकांठा में अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में ब्लास्ट के बाद 21 लोगों की जान चली गई, जिसमें से ज्यादा लोग मध्य प्रदेश के थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनासकांठा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायल कर्मचारियों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 18 लोगों का अंतिम संस्कार गुरुवार (3 अप्रैल 2025) को देवास के नेमावर घाट पर किया गया। बलास्ट इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े उड़ गए थे, जिस वजह से उसकी पहचान करने में काफी समय लग गया।

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi Bhopal breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.