PM Modi Appeal : लू के प्रकोप के बीच प्यासे लोगों को पानी पिलाने की अपील, खुद को हाइड्रेटेड रखें

Read Time:  1 min
PM Modi Appeal
PM Modi Appeal
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने नागरिकों को खुद को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखने और बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी।

‘जितनी हो सके उतनी सावधानी बरतें’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने लिखा, “मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे जितना हो सके उतनी सावधानियां बरतें।”

‘प्यासे को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं’

पीएम मोदी ने लोगों से मानवीय संवेदनशीलता दिखाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में किसी जरूरतमंद या प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना बड़ा सहारा बन सकता है। उन्होंने लिखा, “कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। यदि संभव हो तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं।”

राहगीरों के लिए पानी रखने वालों की सराहना

प्रधानमंत्री ने उन लोगों की भी तारीफ की, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर राहगीरों के लिए घड़ों में पानी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

कई राज्यों में जारी है लू का असर

देश के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग लगातार लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दे रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।