పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : युवक की मां और बहन ने आंखों के सामने देखा डूबते बेटे को

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: September 13, 2025 • 5:19 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Bihar : बिहार के हाथीदह घाट (Hathidah Ghat) पर एक बार फिर गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया। एक युवक, जो अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने आया था, नदी की तेज धार में बह गया। मां-बहन ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे केवल चीखते-चिल्लाते रह गए

बिहार (Bihar) के मोकामा में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक अपनी मां और बहन के सामने नदी में डूब गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, राहत और बचाव टीमें नदी में डूबे युवक का शव तलाश रही हैं। घटना हाथीदह थाना क्षेत्र में डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज के नीचे हुई। यहां एक युवक अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने आया था। हालांकि, नहाते समय ही वह पानी में डूब गया। उसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां और मौसेरी बहन के साथ गंगा स्नान के लिए हाथीदह पहुंचा था। वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया, जिस कारण वह डूब गया। गंगा में डूबे युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गई है। मां और बहन की आंखों के सामने डूबने से उसकी मौत हो गई है, जिससे मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो है।

हाथीदह में एसडीआरएफ तैनाती की मांग

कई बार प्रशासन से स्थानीय लोगों ने हाथीदह में एसडीआरएफ को तैनात किए जाने की मांग की है। इसके बावजूद अभी तक तैनाती नहीं हुई है, जबकि पिछले 3 वर्षों में तकरीबन तीन दर्जन से अधिक लोगों की सिर्फ हाथीदह में ही डूबने से मौत हुई है। लगातार हो रही मौतों और बार बार एसडीआरएफ की तैनाती की गुहार लगाने के बद भी तैनाती नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हालांकि, ऐसी मौतों के लिए सिर्फ प्रशासन को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। लोगों को लापरवाही से बचना चाहिए। डूबने के अधिकतर मामले में लोगों की अपनी लापरवाही के चलते ही होते हैं।

सबसे पुराना घाट कौन सा है?

वाराणसी में गंगा नदी के किनारे स्थित मणिकर्णिका घाट को सबसे पुराने और पवित्र घाटों में से एक माना जाता

भारत में सबसे अच्छा घाट कौन सा है?

हर की पौड़ी, हरिद्वार, उत्तराखंड हर की पौड़ी भारत के सबसे पवित्र घाटों में से एक है जहाँ गंगा आरती बहुत उत्साह और भक्ति के साथ की जाती है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/congress-blunder-game-in-bihar-or-is-bjp-paying-the-price/national/59748/#google_vignette

#BiharNews #BreakingNews #DrowningAlert #GangaTragedy #HaathidahIncident #HindiNews #LatestNews #RiverSafety

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.